Wednesday, May 7, 2025

पीड़ित पार्षदों से मिलने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र के लिए खतरा है भाजपा

मेरठ। मेरठ नगर निगम में सपा, बसपा के दलित पार्षदों की पिटाई मामले में आज बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां सपा के पीड़ित पार्षद कीर्ति घोपला से मिलने उसके घर पहुंचे।

 

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव जी के आदेश पर हम लोग यहां दलित पार्षदों से मिलने पहुंचे हैं। जिस तरह दलित पार्षदों को भाजपा के मंत्री, पाषदों को पीटा है वो बेहद शर्म की बात है। जनप्रतिनिधि गलती उजागर करने के लिए होता है। यही लोकतंत्र है। लोकतंत्र में पक्ष विपक्ष होता है। सत्ता पक्ष की गलत बात को जब उठाया जाता है तभी लोकतंत्र मजबूत होता है। लेकिन भाजपा की तानाशाही चल रही है। जो मेरठ में हुआ वो शर्मनाक है।

 

ये सामाजिक विषमता जो भाजपा कर रही है वो देश के लिए अच्छा नहीं है। जब संसद में सुरक्षा पर चूक की बात आई तो उन सांसदों को निलंबित कर दिया। ये हठधर्मिता है। नगर निगम में कोई अपनी बात कहता है तो उसे पीटा जाता है ये क्या है। पूरे प्रदेश में आराजकता है। कहीं कानून नहीं है, केवल हवाहवाई बातें होती हैं। लगातार अपराध बढ़ रहा है। विपक्ष को अपमानित करना, बात न सुनना तानाशाही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय