Saturday, April 26, 2025

नोएडा में रफ्तार का कहर, नशेबाज कार चालक ने दो इंजीनियरों को कुचला, एक की मौत

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल के पासएक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल जा रहे दो इंजीनियरों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक नशे की हालत में कार चला रहा था। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को सुभाष पांडे 30 वर्ष तथा नीरज पांडे 30 वर्ष मूल निवासी उत्तराखंड सेक्टर-62 के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दिया।
अत्यंत गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नीरज पांडे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सुभाष का उपचार चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों नोएडा के विभिन्न कंपनियों में इंजीनियर के रूप में काम करते थे। घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दे दी गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय