Thursday, April 17, 2025

सपा की राष्ट्रीय टीम घोषित,शिवपाल यादव,स्वामी प्रसाद मौर्य, हरेंद्र मलिक को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें शिवपाल यादव को सपा की कार्यकारिणी में जगह मिल गई है। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी  ने आजम खान और हाल ही में रामचरितमानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामीप्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। बाद में पूर्व सांसद सलीम शेरवानी को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

इन तीनों के समेत 14 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। रामगोपाल यादव पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर के धाकड़ एवं कद्दावर नेता हरेंद्र मलिक को भी राष्ट्रीय महासचिव जैसा भारी-भरकम पद सौंपा गया है।

समाजवादी पार्टी ने रविवार को नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अखिलेश यादव फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं तो महासचिव के पद पर उन्होंने जसवंत नगर सीट से विधायक और अपने चाचा शिवपालसिंह यादव की नियुक्ति की है।

पार्टी द्वारा ट्विटर पर जारी की गयी नयी कार्यकारी समिति सदस्यों की सूची में सदस्यों के साथ साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवपाल को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए ही जा रहे थे।

शिवपाल ने न केवल अपने भतीजे के साथ खराब संबंधों को सुधारा बल्कि बहू डिंपल यादव के समर्थन  में उपचुनाव में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। अखिलेश यादव ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रो़ रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव के पद पर बनाये रखा है और किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान के राजसमंद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 37 घायल, 5 की हालत गंभीर

इस सूची में मो. आज़म खान और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नाम भी शामिल हैं और इनके साथ इंद्रजीत सराज व ललितवर्मा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर दोबाना नियुक्त किये गये हैं। राज्यसभा सांसद जया बच्चन, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी और पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को सदस्य के रूप में चुना गया है। पूरी सूची इस तरह है –

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय