Saturday, April 19, 2025

नोएडा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से प्रभावित हुआ श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल

नोएडा। बीते एक दशक के दौरान नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए विकास संबंधी व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यकमों की जानकारी प्राप्त की।
जिला मुख्यालय पर आगमन पर श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का डीएम मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली, योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया।

 

प्रतिनिधिमंडल के प्रश्नों का समाधान करने के मकसद से कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। जिसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जनपद है, जो कि अपनी औद्योगिक उपलब्धियों को लेकर विश्व विख्यात है।

 

जनपद में तीन प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण तथा तीन तहसील सदर, जेवर एवं दादरी है। जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्यायिक, वित्त एवं राजस्व, भू/आ, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पदों का सृजन किया गया है, जिनके पास मजिस्ट्रेट अधिकार होते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विकास विभाग के लिए जनपद में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की तैनाती होती है। डीएम ने श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन के अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में शोरूम से QR कोड बदलकर ₹25 लाख की ठगी, कैशियर पर केस दर्ज

 

कलेक्ट्रेट सभागार में वर्कशॉप संपन्न होने एवं कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय भ्रमण करने के उपरांत श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को डीएम द्वारा विशेष सुरक्ष व्यवस्था में पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर-108 नोएडा तथा साइबर सुरक्षा सैल के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर-108 नोएडा पहुंचकर उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के कार्य प्रणाली एवं साइबर सुरक्षा सेल किस प्रकार से कार्य करता है इसकी गहन जानकारी प्राप्त की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय