Sunday, May 19, 2024

श्रीकांत त्यागी ने की नई पार्टी की घोषणा, राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी के लिए मांगा समर्थन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। पूर्व में भाजपा के नेता रहे श्रीकान्त त्यागी ने त्यागी भूमिहार समाज के सम्मेलन में भारी भीड के बीच नई पार्टी की घोषणा पत्र से करते हुए भाजपा व प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पर त्यागी समाज का अपमान करने के आरोप लगाये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्रीकान्त त्यागी ने नई पार्टी राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के लिए समर्थन की अपील की।

शुकतीर्थ में स्थित त्यागी धर्मशाला में राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक मंच के बैनर तले त्यागी भूमिहार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीकान्त त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज भाजपा को वोट करता रहा है। किन्तु बदले में उसे अपमान सहना पडा है।

त्यागी समाज के साथ सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है। पिछले माह प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने त्यागी समाज की बहू बेटियों के बारे में अनुचित भाषा का प्रयोग कर मर्यादा की सीमाओं को लांघ दिया है। मुंह से निकले शब्द व धनुष से निकला बाण कभी वापस नहीं लौटते।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह को त्यागी समाज कभी माफ करने वाला नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे अपमान का बदला त्यागी समाज 2024 के चुनाव में लेगा।

उन्होंने कहा कि झंडे व डंडे की ताकत से समाज के सम्मान व अधिकारों की लडाई लडी जाएगी। इसलिए राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी का गठन किया गया है।

श्रीकान्त त्यागी की पत्नी अन्नु त्यागी, गंगाशरण त्यागी, नेहा व शैली त्यागी ने भी मंच से सम्बोधन करते हुए कहा कि मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह अभिमानी है तथा हम लोग स्वाभिमानी है। महिला सुरक्षा व महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली सरकार मणिपुर में हो रही घटनाओं के बारे में कुछ नहीं कहती। जहां महिलाओं को लज्जित किया जा रहा है।

सभा की अध्यक्षता निरंकार त्यागी व संचालन अभिषेक त्यागी ने किया। इस अवसर पर अजय त्यागी, उमेश त्यागी, मुकेश, अनिल, दिनेश, लक्ष्मण, जितेन्द्र, रामकुमार, विनोद, राकासिंह, लाखन त्यागी, सुनीता, आशीष, अरविन्द, प्रदीप, विदुर, कलवा, अर्जुन, सोनू, नीटू प्रधान, विवेकानन्द आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय