Friday, February 21, 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 की मौत, कई घायल,सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि अन्य 12 लोग घायल हुए हैं। एक अस्पताल के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी रविवार दी।

महाकुम्भ में अब तक 51.47 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं।अधिकारी ने बताया, “मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है। इसमें पांच बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। अन्य 12 लोगों को चोटें आई हैं।”

रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5-2.5 लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुजफ्फरनगर: ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने प्रेमिका संग किया आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात मची भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। स्थिति अब सामान्य है। उपाध्याय ने कहा, “घटना के समय पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर खड़ी थी और जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 15 पर खड़ी थी।” उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर कुछ यात्री फिसल गए और उनके पीछे चल रहे यात्री भगदड़ में फंस गए। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों में सवार होने के लिए स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण यह स्थिति पैदा हुई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत,आर्थिक मदद की घोषणा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय