Saturday, October 26, 2024

दाना तूफान ने पार किया भितरनिका और धमारा तट

नई दिल्ली। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना ने शुक्रवार को भितरनिका और धमारा तटों को पार करते हुए अब कमजोर हो चला है। आईएमडी के डीजी डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि दाना तूफान धीरे-धीरे अभी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और आज शाम तक यह कमजोर होते हुए एक गहरे दबाव में बदल जाएगा लेकिन बारिश जारी रहेगी। भारी से बहुत भारी बारिश अभी हो रही है।

ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक, बालासोर, केओन्झार में बारिश होगी। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कि है कि वे 26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाएं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान “दाना” पिछले 6 घंटों के दौरान 07 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक गहरे अवसाद में कमजोर हो गया और यह अब उत्तरी तटीय ओडिशा, भद्रक से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में है। इस क्षेत्र में अधिकतम स्थिर हवा 55-65 किमी प्रति घंटे से लेकर 75 किमी प्रति घंटे तक है। इसके पूरे उत्तरी ओडिशा में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दाना तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया 24 अकटूबर की आधी रात से शुरू होने के बाद सुबह तक जारी रही। चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया करीब पांच घंटों तक चली। इस दौरान हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई। ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश के कारण आमजन प्रभावित हो गया है। हालांकि तूफान से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय