Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में तनाव से मुक्त पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली, डीजे व ढोल की थाप पर लगाये ठुमके

सहारनपुर। पुलिस लाईन के मैदान पर आज पुलिस कर्मचारियों ने अधिकारियों के संग जमकर होली खेली और होली के लोक गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाये। पूरा पुलिस लाईन का मैदान रंगों से सराबोर नजर आया और हर कोई पर्व की मस्ती में झूम उठा। इस दौरान एसएसपी डॉ.विपिन ताडा के दोस्तों ने भी होली पर्व का जमकर आनंद लिया।

आज पुलिस लाईन के मैदान पर पुलिस कर्मी सुबह से ही होली पर्व की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही एसएसपी अपने दोस्तों के साथ पुलिस लाईन के मैदान पर पहुंचे तो गाड़ी से उतरते ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें अबीर गुलाल से पूरी तरह रंग दिया और होली पर्व का जश्न शुरू हो गया। पिछले कई दिनों से होली पर्व को शांति पूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी मशक्कत की जा रही थी और दिन रात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुयी थी।

विगत् पर्व निर्विघ्न शांति पूर्ण संपन्न होने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली और आज होली पर्व को पूरी मस्ती के साथ मनाते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। सुबह से ही पुलिस लाईन में ढोल की थाप पर पुलिस कर्मचारी अलग-अलग थानों से पहुंचना शुरू हो गए थे और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी अपने वाहन से पुलिस लाईन के मैदान पर पहुंचे और सभी ने जमकर होली खेली।

[irp cats=”24”]

इस मौके पर एसएसपी डॉ.विपिन ताडा समेत पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अजेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी द्वितीय चित्रांशु गौतम तथा लगभग सभी थाना प्रभारियों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाये भी दी।

इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के प्रदेश महामंत्री सरदार जसवंत सिंह बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश युवा अध्यक्ष नवीन मक्कड़, मण्डल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों तथा प्रभारी निरीक्षकों सहित पूरे विभाग को होली की शुभकामनायें दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय