Monday, May 19, 2025

छात्र अनुज ने 30 हजार रुपए में खरीदी थी पिस्टल, बेचने वाला नवीन भाटी समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा। शिव नाडर विश्वविद्यालय में छात्रा स्नेहा चैरसिया की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले छात्र अनुज ने 30 हजार रुपए में घटना में प्रयुक्त की गई पिस्टल नवीन भाटी से खरीदी थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन जनपद बुलंदशहर के भोरा गांव का रहने वाला है। नवीन को यह पिस्टल दिव्यांश और शेखर ने दी थी। पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने के आरोप में दिव्यांश, शेखर और नवीन को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि 18 मई को दिनदहाड़े शिव नाडर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा स्नेहा की गोली मारकर अनुज ने हत्या कर दी थी। छात्रा की हत्या करने के बाद अनुज ने खुद भी गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। दादरी कोतवाली क्षेत्र का मामला। इस मामले में मृतका छात्रा के पिता ने कुछ लोगों को नामित करते हुए थाना दादरी में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने घटना वाले दिन आत्महत्या और हत्या में प्रयुक्त की गई पिस्टल मौके से बरामद किया था। इस मामले में उप निरीक्षक मनोज राय ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज करवाया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय