Tuesday, May 20, 2025

रक्षा बंधन पर घर जाने के लिए निकला था बीटेक का छात्र, गाजियाबाद में रैपिड रेल से छलांग लगाकर दी जान

गाजियाबाद। हरियाणा के झज्जर निवासी बीटेक के एक छात्र ने नमो भारत रैपिड रेल से छलांग लगाकर दी खुदकुशी कर ली। वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर स्थित एसआरएम संस्थान में बीटेक कम्यूटर वर्ग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह संस्थान परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। रक्षाबंधन की छुटटी होने के चलते केशव शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कॉलेज से घर जाने की बात कहकर निकला था।

मरने वाले छात्र का नाम केशव (20) था। जो विनोद कुमार बेटा था।

कार्यवाहक एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि केशव मुरादनगर नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन पर पहुंचा और उसने करीब ढाई बजे छ 40 रुपये वाला टिकट लिया। इसके बाद वह प्लेटफार्म पर पहुंच गया। करीब पांच मिनट स्टेशन पर टहलता रहा और बाद रैलिंग के पास खड़ा हो गया। चारों तरफ देखा और अचानक स्टेशन से नीचे छलांग लगा दी। जिसके बाद वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क पर जा गिरा। एनसीआरटीसी के गार्डों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी ने बताया कि नमो भारत स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने देखा जिसमें देखा गया कि छात्र केशव टिकट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा और टहलने के बाद अचानक छलांग लगा दी। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस विभिन्न पहलूओं को ध्यान में रखते जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक किलल्ल केशव पढ़ने में बहुत होशियार था। वह अपने दोस्तों को भी पढ़ने की सलाह देता था। छात्र हॉस्टल के कमरे से कम ही बाहर निकलता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय