Friday, May 23, 2025

बीजेपी अनुसूचित मौर्चा में प्रभारी पद से सुनील दर्शन हटे, रवि प्रकाश को बनाया नया प्रभारी

लखनऊ। भाजपा अनुसूचित मोर्चा मुजफ्फरनगर बस्ती संपर्क अभियान के प्रभारी पद से सुनील दर्शन को हटाकर अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रवि प्रकाश को बनाया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि देश के मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 27 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बस्ती संपर्क अभियान का आयोजन भी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में किया जाना प्रस्तावित है उक्त अभियान के कार्यक्रमों के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश को मुजफ्फरनगर जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

डॉ रवि प्रकाश के मनोनयन पर अनुसूचित मोर्चा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ एवं जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष अमित सुधा, जिला मंत्री मास्टर सुशील बमनिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र वाल्मीकि, जिला कार्यकारिणी सदस्य निखिल कुमार, रवि अन्य सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय