Saturday, May 17, 2025

मॉडल हत्याकांड : गर्लफ्रेंड पर संदेह, हत्या से पहले कई बार बात, एक से अधिक हत्यारे

मेरठ। मॉडल विवेक साहू की हत्या के तार मेरठ से गुरुग्राम तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। विवेक की मंगलवार को अपनी गर्लफ्रेंड से कई बार बात हुई थी। सभी कॉल गर्लफ्रेंड ने ही की थीं। इसके अलावा गुरुग्राम के एक दोस्त से भी विवेक की बात हुई थी। कैलाशी अस्पताल के पास ही उसका मोबाइल बंद हो गया था। ऐसे में पुलिस को इन दोनों पर सबसे अधिक संदेह है। एक और बात साफ है कि जैसे ही विवेक को उसका कातिल मिला, उसके तुरंत बाद ही उसने मोबाइल ऑफ करा दिया या फिर जबरन कर दिया। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

मॉडल विवेक साहू काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। गुरुग्राम से आने के बाद उसने अपना मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कराया था। मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो चुकी थी, इनकमिंग ही चालू थी। अगर किसी को कॉल करना होता तो विवेक घर पर लगे वाईफाई से फोन को कनेक्ट करके व्हाट्सएप कॉल कर लेता था। ऐसा वह क्यों कर रहा था, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। हत्या वाले दिन भी विवेक की गर्लफ्रेंड ने उससे कई बार बात की। ऐसे में गर्लफ्रेंड के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 

गर्लफ्रेंड के अलावा विवेक की गुरुग्राम के एक दोस्त से भी बात हुई। ये दोस्त कौन है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। विवेक की गर्लफ्रेंड, करोड़ों रुपये और किसी से कोई अदावत तो नहीं, इन सब बातों पर जांच टिकी हुई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। एक टीम गुरुग्राम नेटवर्क पर भी काम कर रही है। हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय