Sunday, May 19, 2024

लुक्सर जेल में बंद सहारनपुर कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, आजीवन कारावास से था सजायाफ्ता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में निरुद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। आरोपी पर जनपद मेरठ और सहारनपुर में हत्या सहित कई मामले चल रहे थे। वह कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास से दंडित किया गया था।
थाना इकोटेक- प्रथम के थानाध्यक्ष श्रीमती सरिता मलिक ने बताया कि  लुक्सर जेल में बंद कैदी प्रवीण कुमार पुत्र धर्मपाल उम्र 58 वर्ष को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 13 अप्रैल को भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से गांधी कॉलोनी बाबा लाल दास रोड थाना मंडी जिला सहारनपुर के रहने वाले था। उसके खिलाफ जनपद मेरठ के परतापुर थाने में हत्या तथा विभिन्न जनपद के विभिन्न थाना में कई मुकदमे दर्ज थे।
इस मामले में उसे जनपद न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सहारनपुर के एक मामले में उसे10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा हुई गई थी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल वर्ष 2023 को उसे जनपद गौतमबुद्ध नगर कारागार में लाया गया था। यहां पर उसकी हालत खराब होने पर 13 अप्रैल को उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय