Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बुढ़ाना। गांव अटाली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी निवासी रवि की पत्नि सपना (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि सपना नवरात्रि के व्रत रख रही थी। रविवार को वह पूजा-अर्चना कर घर के अन्य कार्यो में व्यस्त हो गई। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण संभवत: ह्रदय गति रुकना बताया गया। सूचना मिलते ही मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव निवादा निवासी मृतक महिला के पिता राकेश परिजनों के साथ अटाली पहुंच गए। मायका पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता राकेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का ससुराल में शोषण हो रहा था। उन्हें पूरा शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मायका पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय