Sunday, June 30, 2024

गाजियाबाद में नगर निगम के सभी बालिका विद्यालयों में लगेंगे झूले और ओपन जिम

गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से संचालित सभी सात बालिका विद्यालयों में छात्राओं के मानसिक विकास के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जाएगा। सभी स्कूलों में झूले और ओपन जिम लगाए जाएंगे। पढ़ाई के साथ छात्राएं व्यायाम भी कर सकेंगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग छह हजार छात्राओं को यह सुविधाएं मिलेंगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने चंद्रपुरी स्थित बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्कूलों में झूले और ओपन जिम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर आयुक्त ने विद्यालय पहुंचकर स्कूल के कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने स्कूल की कक्षाओं और खेल के मैदान का जायजा भी लिया। चंद्रपुरी, सिहानी, कैला भट्ठा, मकनपुर, साहिबाबाद, मेहरौली, कुटी भोपुरा में नगर निगम की ओर से संचालित बालिका विद्यालयों में छात्राओं के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ स्कूल परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

 

स्कूल की प्रधानाचार्य अंतिल चौधरी ने बताया कि नगर निगम की ओर से संचालित स्कूलों में क्लीनिक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें बालिकाओं की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय