Monday, May 29, 2023

देवबंद में छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार,भेजा जेल 

देवबंद। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले के आरोपी अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पीडित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
बता दें कि नगर की एक कालोनी निवासी महिला ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में नगर निवासी अध्यापक गौरव पर 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के रुड़की ले जाने तथा एक होटल में साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अध्यापक की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन से गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय