Monday, April 29, 2024

शिक्षक ने पड़ोसी पर लगाया बम फेंकने का आरोप, बेटा बुरी तरह हुआ घायल, दो पर केस दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चंद्रनगर में निवासी निजी शिक्षक ने रविवार को थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह पूर्व उनके पड़ोसी ने 6 वर्ष पुरानी रंजिश में उनके घर के आंगन में बम फेंक दिया थ। शिकायकर्ता का कहना है कि बम फटने के बाद हुए धमाके में उनका बेटा चपेट में आ गया था और बुरी तरह घायल हो गया था। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में आरोपित दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस के चंदननगर निवासी मनोज कुमार प्राइवेट टीचर हैं। मनोज कुमार के अनुसार 2017 में वह अपने घर कर दरवाजा बनवा रहे थे। उस समय पड़ोसी बाबूराम के बेटे सतीश उर्फ बबलू और कपिल ने विरोध किया था, जिसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में की गई थी। उस समय मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता करा दिया था। मनोज का आरोप है कि समझौते के बाद भी कपिल और सतीश उर्फ बबलू उसके परिवार से रंजिश मानते थे। कपिल पूर्व में कई बार धमकी भी दे चुका था। मनोज का बेटा निखिल सैनी (13 वर्ष) पारकर स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मनोज ने आगे बताया कि बीते माह 26 नवंबर को शाम करीब 07 बजे के निखिल सैनी घर के आंगन में खेल रहा था। आरोप है कि उस समय सतीश उर्फ बबलू ने मकान की छत से आंगन में बम फेंक दिया। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक और आंख पर काफी चोट आई है। उसे कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराना पड़ा, जहां से अभी भी निखिल का उपचार चल रहा है। मनोज के अनुसार उनके बेटे की आंख फूट चुकी है। घटना के बाद से बेटे का उपचार कराने में व्यस्त होने के कारण वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। वहां से आने के बाद पुलिस को तहरीर दी है।

मामले में थाना सिविल लाइंस एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि घटना के दिन या उसके बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। अब तहरीर के मिलने पर उसके आधार पर आरोपित सतीश उर्फ बबलू और कपिल के खिलाफ धमकी देने और बमबाजी का केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय