Wednesday, May 7, 2025

देवबंद में किशोर की सडक़ हादसे में हुई मौत, परिवार व गांव में पसरा मातम

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र के गांव कुरड़ी निवासी एक किशोर की उत्तराखंड में एक सडक़ हादसे में मौत हो गई। किशोर की मौत से उसके परिवार व गांव में मातम पसरा गया। किशोर तल्हेड़ी बुजुर्ग के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपने यहां होने वाले विदाई समारोह को स्थगित किया और परिवार के साथ दुख की घड़ी में शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार कुरड़ी गांव निवासी विनीत त्यागी का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक त्यागी अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुडक़ी तहसील के गांव चूडिय़ाला में अपनी बुआ के घर गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे पीछे बैठा अभिषेक जमीन पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। घायल अभिषेक को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे दिल्ली ले गए और एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय