Saturday, May 11, 2024

ग्रेटर नोएडा में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, अपहृता बरामद,आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले एक विशेष समुदाय के युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस घटना के चलते कस्बा रबूपुरा में काफी तनाव व्याप्त था। इस मामले में दो लोगों की पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी अफसर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अगवा किशोरी को भी बरामद कर लिया है।  उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया, तो बलात्कार की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल 2 अन्य  लोगों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि इस घटना के चलते कस्बा रबूपुरा में काफी तनाव हो गया था। आरोपी और लड़की अलग-अलग धर्म के हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय