Wednesday, May 22, 2024

तेज प्रताप यादव ने दी बागेश्वर बाबा को चेतावनी, बोले- “अगर हिन्दू-मुस्लिम करने पटना आए तो हवाईअड्डे पर दूंगा धरना”

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पटना। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के प्रमुख स्वयंभू धर्मगुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगामी पटना यात्रा पर राजद नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही पटना में पांच दिवसीय आध्यात्मिक शिविर आयोजित करने वाले हैं। राजद की राज्य इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह ने कहा कि शास्त्री जैसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सिंह ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह (शास्त्री) जेल में नहीं हैं। भाजपा बिहार में सांप्रदायिक गुंडों को खड़ा कर रही है। इस देश के लोगों की संतों पर बहुत आस्था है, लेकिन भाजपा उसे नष्ट कर रही है। एक गुंडा संत कैसे बन सकता है? हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

सिंह ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने की वकालत करते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि लोगों की टिप्पणियां संविधान के दायरे में होनी चाहिए। ऐसे संत समाज के लिए खतरनाक हैं।

राज्य के मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, अगर धीरेंद्र शास्त्री सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए यहां आ रहे हैं, तो मैं हवाईअड्डे पर धरना दूंगा। वह हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई भाईचारे का संदेश देने पर ही बिहार में प्रवेश कर सकते हैं।

इस महीने की शुरूआत में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शास्त्री की मैं साईंबाबा को भगवान नहीं मानता..उन्हें संत या फकीर कहा जा सकता है टिप्पणी के लिए आलोचना की थी। पाटिल ने कहा था, उनके गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की जानी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय