Friday, May 17, 2024

बतायें या छिपायें अपना पहला प्यार?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गर्लफ्रेंड को अक्सर शिकायत रहती है कि मेरा बॉयफ्रेंड मुझे अपनी सभी बातें नहीं बताता। कुछ इसी तरह की शिकायत बॉयफ्रेंड को भी अपनी गर्लफ्रेंड से होती है। बातें तो उनके बीच बहुत होती हैं किंतु अपनी कुछ पर्सनल बातें वे एक-दूसरे से छिपा जाते हैं। आखिर क्या वजह है कि वे एक-दूसरे से अपनी बातें छिपाते हैं।

लड़कियां बहुत अधिक इमोशनल होती हैं, यह कहना है एक कंपनी में काम करने वाले मनोज का। उनके अनुसार लड़कियों का ज्यादा इमोशनल होना कई बार हम लड़कों के लिए मुसीबत बन जाता है। उनको अगर एक बात बता दी जाती है तो वे उसके पीछे ही पड़ जाती हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पत्रकारिता का कोर्स कर रहे अंकुर का कहना है कि आजकल लड़कियां भी कम नहीं हैं। हमसे तो वे सारी बातें पूछ लेना चाहती हैं पर जब खुद बताने की बात आती है तो वे हंसकर टाल जाती हैं। अब मैं भी सतर्क हो गया हूं और बहुत सारी बातें अपनी गर्लफ्रेंड से छिपाने लगा हूं।

बहुत सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें अपने बॉयफ्रेंड का बात छिपाना बहुत बुरा लगता है। लड़के चाहे कुछ भी कहें पर लड़कियों को लगता है कि लड़के बहुत फ्लर्ट होते हैं। उनके कई लड़कियों के साथ अफेयर होते हैं, इसलिए वे खुलकर अपनी गर्लफ्रेंड को कोई बात नहीं बताते और इसका दोष लड़कियों पर लगाते हुए कह देते हैं कि लड़कियां दूसरों के सामने बातें ओपन कर देती हैं। लड़कों के मन में चोर होता है और वे दोष लड़कियों पर मढ़ते हैं।

लड़के-लड़कियों से कुछ बातें इसलिए भी छिपाते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि अगर किसी दूसरी लड़की के बारे में उन्हें बताया तो उनका यह रिश्ता समय से पहले ही न खत्म हो जाए। पोल खुल जाने के डर से लड़के लड़कियों से बातें छिपाते हैं। इसके अलावा लड़के बहुत ज्यादा समय तक एक रिश्ते में बंधकर नहीं रह पाते हैं। इसलिए वे लड़कियों से इतना इमोशनली अटैच नहीं होना चाहते कि बाद में प्राब्लम हो। ऐसा कहना है एम. बी.बी.एस. की छात्रा ऋतु का। अगर आपका साथी आपसे कुछ छिपाता है तो निम्नांकित टिप्स को अपनाइये। वह आपसे कुछ नहीं छिपाएगा।

अगर आपका साथी आपसे कुछ छिपा रहा हो तो बार-बार उसे वही बात बताने के लिए मजबूर न करें।
आप अपने साथी को बात-बात में यह विश्वास दिलाएं कि आप उसकी बातें किसी दूसरे से नहीं कहेंगे। फिर भूलकर भी कभी उसके इस विश्वास को न तोड़ें।

अगर आपके साथी ने आपको कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो आपको अच्छी नहीं लगी हैं तो उस पर तुरंत ओवर रिएक्ट करने से बचें वरना वह आपको कभी कोई बात नहीं बताएगा।
अगर लड़का कभी किसी किसी लड़की के बारे में आपको कुछ बताता है तो इस बात को इशू न बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगी तो इस तरह कोई भी बात आपको बताने में वह संकोच करेगा।

अपनी लाइफ या कैरियर को लेकर यदि आपके साथी की कुछ योजनाएं हैं और वह इसके बारे में आपको बता देता है तो इस बात को अपने तक ही सीमित रखें।
अगर बॉयफ्रेन्ड अपनी कोई प्राब्लम आपसे शेयर करता है तो आप इतनी ज्यादा परेशान न हो जाएं कि उसके लिए आपको संभालना मुश्किल हो जाए।

अगर आपका साथी अपनी कुछ पर्सनल बात बताता है तो उस बात का मजाक न बनाएं। ऐसा करेंगे, तो वह फिर अपनी बातें आपको बताने से झिझकेगा।
लड़कियों के अनुसार लड़के अपने पहले अफेयर के बारे में, अपनी सेलरी के बारे में और अपनी फैमिली के बारे में बात नहीं करते, वहीं लड़कों के अनुसार लड़कियां अपनी उम्र, घर का पता और फ्यूचर प्लान के बारे में बताने में हिचकती हैं।
– आरती रानी

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय