Tuesday, April 29, 2025

UP में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से गिरा तापमान, दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार को अचानक उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली जिसका असर मध्य क्षेत्र में भी पड़ा और शाम को हल्की सर्दी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की दिशाएं बदल गई हैं जिससे तापमान में अब बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन 23 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो उत्तर प्रदेश को फिर प्रभावित करेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के पार पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम तक फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के ऊपर है और एक ट्रफ रेखा बिहार से लेकर झारखंड होते हुए दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से 5.8 से 12.6 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम की इन गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने के आसार है। वहीं 22 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 23 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार है, लेकिन इसी रात पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 24 मार्च को प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो 24 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कही पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

[irp cats=”24”]

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 86 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 8.0 किमी प्रति घंटा रहीं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों मे हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ रुक रुक कर तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, किन्तु वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय