Saturday, March 29, 2025

मोरना में शिव भक्तों के लिए बना अस्थाई पुल हुआ धड़ाम

मोरना। क्षेत्र के डुंडी घाट पर कांवड यात्रियों के लिये सोलानी नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल निर्माण के बाद ही धड़ाम हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ सेवकों ने शीघ्र मजबूत पुल के निर्माण की माँग प्रशासन से की है। मोरना क्षेत्र में डुंडी घाट पर प्रतिवर्ष अस्थाई पुल का निर्माण सोलानी नदी पर किया जाता है, जिससे होकर कांवडिय़े गुजऱते हैं।
इस वर्ष भी दो दिन पूर्व अस्थाई पुल का निर्माण प्रशासन द्वारा कराया गया था, किन्तु मजबूत निर्माण न होने से पुल टूटकर नदी में बह गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में पुल टूटकर नदी में गिर गया, उस समय कोई भी शिवभक्त पुल से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा कोई हादसा हो सकता था।
पुल के टूट जाने से कांवडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब कावडिय़ों को मजलिसपुर तोफीर मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे यात्रा की दूरी बढ़ गयी है।कांवड़ सेवकों ने पुल के मजबूत व शीघ्र बनाने की मांग प्रशासन से की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय