Monday, May 20, 2024

ग्रेटर नोएडा में होगी टेंट व्यवसायियों की विशाल प्रदर्शनी, देश भर के टेंट व्यापारी लेंगे भाग  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। जी 20 कार्यक्रम से पहले प्रगति मैदान में सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत सभी प्रदर्शनियां रद्द की गई। टेंट व्यवसायियों की विशाल प्रदर्शनी आकार 2023 का आयोजन अब इंडिया एक्सपो मार्ट ,नॉलेज पार्क 2, ग्रेटर नोएडा में होगा।
आज ऑल इंडिया टेन्ट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकारिणी सभा का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में किया गया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सरदार करतार सिंह कोचर ने किया।

महामंत्री सरदार करतार सिंह कोच्चर ने बताया की ऑल इंडिया टेन्ट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन तथा आकार एक्जीबिटर के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 8 वर्षो से टेंट, मंडप, होटल, रेस्टोरेंट्स ,फ्लावर डेकोरेशन, जनरेटर, कैटरर्स तथा अन्य मंगल कार्यों से जुड़े सभी व्यवसायियों के लिए होने वाली प्रदर्शनी आकार का आयोजन प्रगति मैदान दिल्ली में होता आ रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन प्रगति मैदान में प्रस्तावित था। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की G20 योजना के चलते प्रगति मैदान के सभी कार्यक्रम सुरक्षा की दृष्टि से रद्द कर दिए गए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके दृष्टिगत  आकार 2023 का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट नॉलेज पार्क 2 मेट्रो स्टेशन ग्रेटर नोएडा पर करना तय किया गया। आकार 2023 प्रदर्शनी का आयोजन पूर्व निर्धारित तारीख 25 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। प्रदर्शनी का विस्तार इस बार भव्य होने जा रहा है, लगभग साढ़े आठ सौ से अधिक  सप्लायर, मैन्युफैक्चरर, इम्पोर्टर्स, थोक विक्रेता अपने समान को प्रदर्शित करने के लिए इसमें भाग लेने आ रहे हैं। यह प्रदर्शनी इतनी विशाल होगी की प्रदर्शनी में लगी प्रत्येक स्टॉल को देखने में 3 दिन का समय कम से कम लगेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय