Friday, January 17, 2025

शामली में चोरों का आतंक, सरकारी ट्यूबवेल सहित एक दर्जन से अधिक ट्यूबवेल पर चोरियों की वारदात को दिया अंजाम

 

 

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में जहा गत दिवस ही पुलिस द्वारा नलकूपों पर चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया गया था। वही देर रात फिर से अज्ञात चोरों ने एक सरकारी नलकूप सहित करीब एक दर्जन से अधिक नलकूपों पर चोरियो की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को फिर से खुली चुनौती दे डाली।

 

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 60 साल से कम उम्र वाले ही भर सकेंगे नामांकन !

 

जहा अज्ञात चोरों ने सर्द भरी रात और कोहरे का फायदा उठाते हुए सारी रात जमकर तांडव मचाया और सेंध लगाकर नलकूपों से स्टाटर, केबिल आदि कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।किसानो को घटना का पता सुबह तब चला जब वे अपने खेतो में कार्य करने पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

राष्ट्र-धर्म निभाने के लिये सदैव तैयार रहा जनजातीय समुदाय: योगी

आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबडोत का है। जहा देर रात अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सारी रात जमकर तांडव मचाया। जहा अज्ञात चोरों ने सरकारी नलकूप साहित एक दर्जन से अधिक किसानो के नलकूपों के ताले तोड़कर या सेंध लगाकर नलकूपों से स्टार्टर,केबल,कट आउट,डोरी आदि कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब किसान सुबह अपने खेतो पर काम करने के लिए पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक नलकूपों पर चोरिया हुई देख किसानो के पैरो तले की जमीन खिसक गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक एक करके सभी नलकूपों पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और किसानो से बातचीत करते हुए घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।वही गत दिवस ही शामली पुलिस द्वारा नलकूपों से चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया गया था।लेकिन उक्त चोरों ने फिर से पुलिस को चुनौती दे डाली। अब देखने वाली बात होगी की पुलिस कब तक उक्त चोरों की सलाखों के पीछे भेज पाती है। वही ट्यूबवेलों पर हुई चोरियो से किसानो को लाखो रुपए का नुकसान है और ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना दिखाई दे रही है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!