Wednesday, April 23, 2025

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई। मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना लोनी इलाके में साल 2021 में एक पांच वर्षीय बच्ची को छत पर खेलते समय आरोपी ने हवस का शिकार बनाया था। फिर इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए उसने बच्ची को 10 रुपये भी दिए थे।

विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच वर्षीय बच्ची स्वजन के साथ रहती थी। 28 जुलाई 2021 की दोपहर बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे। बच्ची घर की छत पर अकेली खेल रही थी। इसी दौरान मकान मालिक रमेश उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

[irp cats=”24”]

दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची को 10 रुपये दिए और किसी को नहीं बताने के लिए कहा। बच्ची ने मां के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गईं तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय