Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में जिला पंचायत की बोर्ड बोर्ड बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट पारित

सहारनपुर। सहारनपुर में जिला पंचायत की बोर्ड बोर्ड बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का 140.28 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित हुआ।

वहीं बैठक में 2022-23 का 201 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन किया गया। इसमें गत वर्ष के अवशेष 77.82 करोड़ रुपए शामिल है। साथ ही 42.50 करोड़ रुपए शासन से अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है।

जिला पंचायत सभागार में चेयरमैन मांगे राम वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 का 140.28 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया।

बैठक में 16 प्रस्ताव पास हुए। जिनमें से प्रस्ताव तीन और 10 में ठेकेदारों की सूची मांगी गई है। बैठक 1 घंटे 24 मिनट चली। जिला पंचायत सदस्यों ने कई प्रस्तावों को लेकर नोकझोंक भी की। बैठक की वीडियो ग्राफी कराई गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय