Thursday, May 2, 2024

गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने पर बोले आशु मलिक, पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही सरकार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सपा विधायक आशु मलिक ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि गन्ने का मुल्य नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार मिल मालिकों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

सपा विधायक आशु मलिक अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि गन्ने का पैराई सत्र आरंभ होने जा रहा है, लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है, जो सरकार की नाकामी का परिचायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के गलत नीतियों का जन-जन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि सरकार की ओर से जनता के सामने आ सके।

जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद एवं पूर्व मंत्री विनोद तेजियांन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसमें जनता पिस रही है, जबकि भाजपा सरकार लंबे-लंबे वादे कर जनता को भ्रमित करने में जुटी हुई है और अब जनता इस कुशासन से निजात चाहती है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलने का काम करें। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी एवं जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने धर्म की राजनीति शुरु कर जनता को धर्म के आधार बांटने का शुरु कर दिया है। लेकिन जनता अब उनके इस मुद्दे को जान चुकी है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की इस साजिश को विफल करने का काम करें।

बैठक में अब्दुल गफूर, जुमला सिंह, रेहान मलिक, वसीम तोमर, महजबी खान, वेदपाल पटनी, हाजी गयूर, अब्दुल सत्तार, विशाल यादव, हैदर मुखिया, मोहम्मद रिजवान, सत्यपाल, मोहम्मद रिजवान, शोएब मलिक, जैद खान, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय