Tuesday, October 8, 2024

थानाभवन में गन्ना समिति चेयरमैन पद के लिए बिसात बिछनी हुई शुरू, सपा ने किया सरेंडर, सुरेश राणा पर नज़र !

थानाभवन। गन्ना समिति चेयरमैन पद के लिए संभावित डायरेक्टरों को अपने पक्ष में करने के लिए चेयरमैन पद के संभावित दावेदारों ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है, भाजपा पूरी ताकत के साथ गन्ना समिति चेयरमैन पद को हासिल करने में लगी है, वही प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने एक तरह से भाजपा के आगे सरेंडर कर दिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बहुप्रतीक्षित गन्ना समिति चुनाव को लेकर एक महीने से थानाभवन क्षेत्र में राजनैतिक घमासान का दौर जारी है, पूरे क्षेत्र के लोगों की निगाहें इस बात पर लगी है कि अबकी बार गन्ना समिति के चेयरमैन पद का ताज किसके सर पर सजेगा। लोगों का मानना है, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा इस चुनाव में काफी प्रभाव शाली साबित होंगे।

गन्ना समिति से जुड़े 9 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 105 डेलीगेटो में कुछ निर्विरोध आंधिकाश ने चुनावी घमासान के बाद विजय प्राप्त की थी। यद्यपि नामांकन के समय कुछ पर्चे खारिज किए जाने के बाद सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा ने गन्ना समिति के प्रांगण में प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ खेल है।

9 निर्वाचन क्षेत्रों में 105 डेलीगेट के साथ-साथ 2 डेलीगेट जनता इंटर कालेज बाढ, जानकी दास इंटर कालेज केडी के शासन द्वारा नामित डेलीगेट भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।

जानकारी के अनुसार कुल 9 निर्वाचन क्षेत्रों में कादरगड़, जलालाबाद, थानाभवन और हसनपुर लुहारी, हिरनवाड़ा, अनारक्षित, बुनटा अनुसूचित, माधलपुर पिछड़ा वर्ग है। हथचौया, हरडफतेहपुर महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, शासन की तरफ से एक डायरेक्टर के नामित होने की पूर्ण संभावना है, जिसका पता चेयरमैन पद के लिए होने वाले मतदान के दिन पता लगेगा।

10 अक्टूबर को डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किए जायेंगे, 16 अक्टूबर को चुनाव होगा 17 अक्टूबर को चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। यदपि अभी डायरेक्ट पद के चुनाव नहीं हुए है, लेकिन चेयरमैन पद के संभावित दावेदारों भाजपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह मादलपुर व राजेश राणा मरूखेडी, ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

देखा जाए तो अभी डायरेक्टर निर्वाचित नहीं हुए है, लेकिन राजनीति में खास रुचि रखने वाले लोगो का मानना है कि पूर्व मंत्री सुरेश राणा का आशीर्वाद जिसे मिलेगा, वह व्यक्ति गन्ना समिति के चेयरमैन पद पर सुशोभित होगा। इस तथ्य को इस बात से बल मिलता है कि सपा ने गन्ना समिति चुनाव से अपने को लगभग दूर ही रखा हुआ है। यह कहना अतिश्योक्ति ना होगी कि समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है।

गन्ना समिति की पूरी चुनाव प्रक्रिया आरओ प्रियंका जयसवाल व अनिल कुमार, रविंद्र कुमार जेई नलकूप विभाग, सत्यपाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, जितेंद्र राणा ईओ नगर पंचायत थानाभवन, अर्जुन राणा ग्राम विकास अधिकारी, व्यवस्था प्रभारी भास्कर सिंह रघुवंशी सचिव गन्ना समिति की देख-देख में चल रही है। कुल मिलाकर थाना भवन गन्ना समिति के डायरेक्टर के पदों सहित समिति का चेयरमैन कोन होगा इस पर सभी की निगाहे लगी है।

सपा ने दिया भाजपा को वॉक आवर
थानाभवन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक और जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर वनवास से बाहर निकले हैं और 2027 में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना संजोए हैं। वही अगर देखा जाए तो जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र में गन्ना समिति चुनाव से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने किनारा किया हुआ है। सांकेतिक उपस्थिति को छोड़कर समाजवादी पार्टी ने भाजपा के सामने एक तरह से सरेंडर ही कर दिया है। इसे यूँ भी कह सकते हैं कि सपा ने गन्ना समिति चुनाव में भाजपा को वॉक आवर दे दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय