Tuesday, April 22, 2025

देवबंद में ईदगाह मार्ग की हालत जर्जर,मार्ग पर बन गए है गहरे गड्ढ़े,नालियों से निकालने वाला गंदा पानी, राहगीर परेशान 

देवबंद (सहारनपुर)। पिछले लंबे समय से देवबंद नगर के ईदगाह मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढ़े बने हुए हैं। जिनमें अब नालियों से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहता है। इस क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को बडी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस मार्ग पर पड़ने वाले कई स्कूल- कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी यहां से गुजरने में बडी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
बता दें कि खानकाह से होकर कासिमपुरा जा रहा ईदगाह मार्ग पिछले लंबे समय से जर्जर हालत में है। जिसमें गहरे गड्ढ़े बने हुए हैं और अब नालियों से निकालने वाला गंदा पानी भी भरा रहता है। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बडी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
इस मार्ग पर कई बैंक्वट हॉल भी मौजूद हैं। जिसमें शादी समारोह होने के चलते इनमें शामिल होने वाले लोगो के लिए भी यह टूटी सड़क और जलभराव मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोगों ने जनहित में इस क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में पशु चोरों ने घेर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के पांच पशु किए चोरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय