Monday, February 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में जिला कारागार में बंद भोलू की मौत, कुकर्म के आरोप में था बंद

मुजफ्फरनगर। नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की बुखार के चलते मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शामली जनपद के गांव बंतीखेड़ा निवासी आरोपी बंदी शाहिद उर्फ भोलू 21 नवंबर से जिला जेल में बंद था। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा का रहने वाला शाहिद उर्फ भोलू (23) को बाबरी पुलिस ने 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तभी से वह जेल में बंद था। उसके खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। 3० अक्तूबर को पीडि़ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी शाहिद उर्फ भोलू (मृतक) सहित तीन युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी दी थी।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि शाहिद ने जेल प्रशासन से बुखार होने की शिकायत की थी। 24 नवंबर से उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। जिला अस्पताल ब्लड सेंपल भेज कर जांच भी कराई थी। छाती का एक्सरे भी कराया था। चार दिसंबर की रात में उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार देकर वहां से मेरठ रेफर कर दिया था। पांच दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय