Saturday, April 26, 2025

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने राहत आयुक्त से मिलकर बेमौसम बारिश,ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जेएस नवीन कुमार चकबंदी एवं राहत आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात कर किसानो की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं से उत्तर प्रदेश में फैसले बर्बाद हो गई है। एक दर्जन से अधिक जनपद ओलावृष्टि से प्रभावित है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं एवं बारिश से किसानो की फसल खराब हो गई है।
बुंदेलखंड में किसानो की मटर,मसूर,चना,अरहर को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक गेहूं,सरसो एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मथुरा से लेकर आगरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, प्रयागराज तक किसानो की आलू की फसल बर्बाद हो गई है।

 

गेहूं में तेज हवा के कारण जमीन में गिर जाने से गुणवत्ता एवं उत्पादन में भारी गिरावट होगी। बुंदेलखंड में खेत में कटी मटर, मसूर शत-प्रतिशत बर्बाद हो गई है। पूरे प्रदेश में सरसो के पके होने के कारण बारिश ,तेज हवा से दाना निकलकर जमीन पर गिर गया है। आम की फसल के फूल गिर जाने से आम की फसल में क्षति हुई है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वे हेतु संयुक्त टीम बनाकर जिसमे लेखपाल,उपसंभाग अधिकारी कृषि, सांख्यिकी के अधिकारियों द्वारा नुकसान का आंकलन कराए जाने की मांग की जिस पर राहत आयुक्त ने कहा कि सरकार किसानो के साथ है। जिलाधिकारियों को सर्वे हेतु आदेशित किया गया है। जल्द।से जल्द रिपोर्ट मंगवाकर किसानो की क्षतिपूर्ति की भरपाई की जाएगी।

[irp cats=”24”]

 

अगर किसानो को लगता है कि किसी भी जनपद में कोई समस्या है तो राहत आयुक्त के टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

 

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजकुमार तोमर मंडल अध्यक्ष आगरा शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय