Monday, May 29, 2023

सहारनपुर में गौआश्रय स्थल पर गौवंश को गुड़ खिलाते जिलाधिकारी, किया अस्थाई गौआश्रय स्थल का निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कलसिया स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल एवं वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। उन्होंने खुश होकर गौ आश्रय स्थल पर तैनात कर्मचारी को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

डॉ.दिनेश चंद्र ने गौ आश्रय स्थल में उपस्थित गोवंश को अपने हाथों से गुड एवं हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौआश्रय स्थल में भूसा संग्रहण के लिए किए गए कार्य की सराहना की। जनपद में गौवंशो के लिए चारे की कमी न हो इसके लिए नेपियर घास को उगाने के लिए  निर्देशित किया। साथ ही जनपद की अन्य गौशालाओं में भी उचित प्रबंधन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 राजीव कुमार सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित  गो आश्रय स्थल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय