Wednesday, October 23, 2024

भाजपाइयों की गुटबंदी में खुली होटल हारमनी के कसीनो की पोल

मेरठ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में पकड़े गए कसीनो के पीछे अब कई राज फाश हो रहे हैं। शहर में रसूखदारों के बीच कई बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सबसे अधिक चर्चा भाजपाइयों की आपसी गुटबाजी को लेकर है। बताया जाता है कि भाजपाइयों की इसी गुटबाजी के चलने होटल हारमनी इन में चल रहे कसीनो की पोल खुली है।

होटल हारमनी इन में पिछले छह महीने से कसीनो संचालित हो रहा है। बताया जाता है कि थाना पुलिस को इसकी एवज में छह लाख रुपये महीना जाता था। जिसके चलते थाना पुलिस ने होटल हारमनी इन में चलने वाले अवैध कसीनो को नजरअंदाज किया हुआ था। यहीं कारण रहा कि जब एसएसपी की स्पेशल टीम ने होटल हारमनी इन में छापेमारी के दौरान थाना पुलिस को दूर रखा गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में इन दिनों भाजपा के भीतर गुटबाजी पूरी तरह से चरम पर है। भाजपा के जिस गुट से होटल मालिक नवीन अरोड़ा जुड़ा है। उस गुट को भाजपा का एक दूसरा बड़ा गुट नीचा दिखाने के लिए भीतर खाने कुछ ना कुछ करता रहता है। लिहाजा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की खींचतान में कसीनो की पोल खुल गई।

बताया जाता है कि भाजपा के इसी गुट ने पूरी रेकी कर एसएसपी को सटीक सूचना दी थी। यही वजह रही कि सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ठीक ऐसे समय पर पहुंची जब कसीनो चल रहा था और नवीन अरोडा भी वहां पर मौजूद था। कसीनो संचालन की सूचना सीधे बड़े अधिकारियों को दी गई थी। इसलिए स्थानीय नौचंदी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज का कहना है कि नवीन अरोड़ा व्यापारी हैं और वो भाजपा समर्थक हैं। नवीन अरोड़ा भाजपा के कोषाध्यक्ष कब रहे इसकी जानकारी उनको नहीं है।

थाने में गिरफ्तार कोर्ट से हुई जमानत
पुलिस ने अवैध कसीनो संचालन मामले में जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया था उनको कोर्ट से ही जमानत मिल गई। जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनके नाम नवीन अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर छह होटल स्वामी। राकेश सहगल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, धागा व्यापारी। राजकुमार, निवासी बेगमबाग, हेंडलूम कारोबारी। संजय अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर नई सड़क, अधिवक्ता।

राजीव गुलाठी, निवासी बेगमबाग, कपड़ा व्यापारी।
गौरव कंसल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड स्पेयर पार्ट्स व्यापारी, मोहित टंडन, निवासी जागृति विहार हेंडलूम व्यापारी और देवेंद्र कुमार सेठी, निवासी कल्याणी सिविल लाइंस, आढ़ती हैं। इन सभी को कोर्ट से जमानत दे दी गई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय