Sunday, April 20, 2025

अस्थि विसर्जित कर लौट रहे परिवार की ईको कार एक्सप्रेस से वे नीचे गिरी,एक की मौत,आठ घायल

गाजियाबाद। हरिद्वार में दादा की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे एक परिवार की ईको कार एक्सप्रेस से नीचे गिर गई। हादसे में 13 साल के एक किशोरी की मौत हो गई।

 

हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गंगनहर के पास हुआ। जहां इको कार एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे गिर गई। हादसे में परिवार के करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग हरिद्वार से दादा की अस्थि विसर्जन कर घर लौट रहे थे। सभी घायलों का संयुक्त जिला अस्पताल गाजियाबाद में उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी कार जिसके कारण हादसा हुआ है उसमें सवार युवक युवती फरार हो गए।

 

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि इको कार में गुजरात राजकोट मोर्बी निवासी हितेंद्र सोलंकी ,उनकी पत्नी उर्वशी उनकी बेटी हिमांशी, उत्तरा, बेटा नक्षत्र, हितेंद्र के बहनोई राहुल, उनकी पत्नी हेतल, बेटा पार्थ  और बेटी रिया सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डासना सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रिया को  मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार के लोग गाजियाबाद रवाना हो गए हैं। आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जिस तरह कार डिवाइर के ऊपर से उछलकर नीचे गिरी, उससे लग रहा है पीछे से आ रही कार की गति 100 से ऊपर रही होगी। कार हितेंद्र चला रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार करीब 55-60 की स्पीड से चल रही थी।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में राजनगर एलेवेटेड रोड को वसुंधरा, इंदिरापुरम व सिद्धार्थ विहार से जोड़ने की तैयारी, जीडीए शीघ्र ही शुरू करायेगा फिज़िबिलिटी स्टडी

 

पीछे से अचानक टक्कर लगने के बाद तेज आवाज आई और उसके बाद कार करीब 30 फुट नीचे जाकर पलट गई। हितेंद्र ने बताया कि 23 मई को उनके दादा का निधन हो गया था। 25 मई को वह गुजरात अपने घर से दादा की अस्थि विसर्जन करने के लिए निकले थे। तीन दिन में हरिद्वार पहुंचे और गुरुवार की सुबह अस्थि विसर्जन के बाद घर रवाना हुए थे। इस दौरान हादसा हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय