Monday, May 19, 2025

बागपत में रोजा इफ्तारी में गया परिवार, चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी उड़ाई

बागपत। जिले के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के लुहारा गांव में लाखों के जेवर समेत 90 हजार की नगदी एक मकान से चोरों ने उड़ा दी। मकान मालिक रोजा इफ्तारी के लिए ससुराल में गया था। सुबह पड़ोसियों ने जाल काटने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।

 

लुहारा गांव निवासी नाजिम पुत्र कासिम साउदी अरब में नौकरी करता है। नाजिम दो महीने की छुट्टी आया हुआ था। इसी दौरान बसोद निवासी युवती से उसका निकाह हुआ। नाजिम शुक्रवार शाम अपनी ससुराल में रोजा इफ्तारी के लिए गया हुआ था। मकान को खाली  पाकर ऊपर  के जाल को कटकर चोर अंदर घुसे।

 

कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर लाकर में रखे 90हजार नगद सहित आठ तोले सोना व एक किलो चांदी को चुरा ले गए। सुबह करीब  आठ बजे पड़ोसियों ने जाल कटा पाकर  नाजिम को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचे नाजिम ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय