Friday, March 28, 2025

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में 30 फीट ऊंचाई पर आकार ले रहा मन्दिर का पहला गुम्बद

अयोध्या । राम जन्मभूमि में श्री राम मन्दिर का पहल गुम्बद फर्श से 30 फीट ऊंचाई पर आकार ले रहा है। मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीर को सोशल मीडिया पर जारी किया है। मन्दिर के दूसरे तल पर नृत्य व गूढ मंडप के दो गुम्बद बनेंगे।

ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ट्रस्ट की देखरेख में एक शिखर व पांच गुम्बद वाले राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। प्रथम तल का कार्य समय से पूरा करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है।

जारी की गई तस्वीर में मंदिर के पहले मंडप के गुम्बद के आकार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण में लगे इंजीनियरों का कहना है कि पहला गुंबद फर्श से 30 फीट ऊंचा बनाया गया है। नृत्य व गुढ मंडप के गुम्बद को दूसरे तल पर आकार दिया जाएगा।

राम मंदिर में गर्भगृह के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। ट्रस्ट के निर्माण समिति की हर महीने बैठक हो रही है। सभी कार्यों को पूरा करने का टाइमिंग भी दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय