Friday, May 9, 2025

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती, शादी के दबाव में प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

नोएडा । सहमति संबंध में रह रही महिला के पार्टनर ने शादी का दबाव देने पर उसकी चाकू से  हाथ की नस काट कर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के तालाब में 18 मई को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला था। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान अज्ञात शव की शिनाख्त साईबा उम्र 35 वर्ष पत्नी जितेंद्र थाना बिसरख के रूप में हुई। मृतका के भाई शकील पुत्र हनीफ द्वारा थाना बिसरख मे अपनी बहन की हत्या प्रेमी जितेंद्र भाटी के द्वारा किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आज पुलिस ने अभियुक्त जितेंद्र भाटी पुत्र सुरेंद्र भाटी निवासी कैमरा थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया। वह हैबतपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रहता था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तथा मृतका साईबा दोनों ही इंस्टाग्राम के माध्यम से नवंबर 2022 में संपर्क में आए तथा दोनों ही शादी करना चाहते थे। हैबतपुर गांव में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतका की उम्र 35 वर्ष थी, व गिरफ्तार जितेंद्र की उम्र 22 वर्ष है। दोनों की उम्र में  13 वर्ष का अंतर था।

उन्होंने बताया कि मृतका शादी करने के लिए दबाव बनाती थी। 16 मई की रात को दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने  घर मे रखे  चाकू से महिला की हाथ की नात काट दिया। उसकी मौत होने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने तालाब में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त घरेलू चाकू, शराब की खाली बोतल,पांच आधार कार्ड तथा अभियुक्त का मोबाइल फोन बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय