Sunday, May 11, 2025

यूपी के 95 लोगों को सरकार हिमाचल से सुरक्षित वापस लाई, मेरठ,सहारनपुर, लखनऊ के 23 लोगों का कोई सुराग नहीं

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ में फंसे 95 लोगों को बचाते हुए सुरक्षित वापस लाया।
वे पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे, लेकिन भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के बीच फंस गए थे, हालांकि राज्य सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए एक बचाव अभियान चलाया।

जहां कुछ लोगों को वहां से सुरक्षित वापस लाया गया है, वहीं सरकार अन्य लोगों की सुरक्षा की जानकारी प्राप्त कर रही है। खराब नेटवर्क और खराब मौसम के कारण सरकार कुछ ही लोगों तक पहुंच प्राप्त कर सकी है लेकिन सरकार की ओर से उन लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुल 307 लोग हाल ही में पर्यटन सहित अन्य कारणों से हिमाचल प्रदेश गए थे। बाढ़ की खबर मिलते ही योगी सरकार ने राज्य के लोगों के फंसे होने की जानकारी जुटाई और बचाव अभियान चलाया।

हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए 112 और लोगों को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं राज्य के 77 लोगों की सुरक्षा के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गई है और उन्हें जल्द वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।
खराब नेटवर्क, खराब मौसम, क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य समस्याओं के कारण 23 लोगों तक पहुंच प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि, सरकार ने इन 23 लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अपना पूरा नेटवर्क लगा दिया है और कहा है कि इन्हें भी जल्द से जल्द वापस लाया जाएगा।

जिन 23 लोगों से संपर्क नहीं हो सका है, उनमें कानपुर, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, कन्नौज, झांसी और लखीमपुर जैसे जिलों के लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर लोग पर्यटन के लिए मनाली गए थे। इसके अलावा कुछ लोग मंडी, कुल्लू, सोलन, धर्मशाला और चंद्रताल घाटी जैसे जगहों पर गए थे, जहां वे अचानक आई आपदा में फंस गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय