Thursday, April 17, 2025

नोएडा में युवा कांग्रेस ने लांच किया मोदी जी जवाब दो पोस्टकार्ड अभियान

नोएडा। नोएडा प्रेस क्लब में वार्ता करके युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर ने मोदी जी जवाब दो  पोस्टकार्ड अभियान को लॉन्च किया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप मै युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव और युवा कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव हेवरन कसाना शामिल हुए।

प्रेस को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा की मोदी सरकार जनता की आवाज को दबा रही है। राहुल गांधी जी ने अडानी को लेकर संसद में मोदी जी से सवाल किए तो माइक म्यूट कर दिया गया।सड़क पर जनता के मुद्दो को उठाया तो उनके खिलाफ  साजिश रच कर मानहानि के मामले में फंसा दिया गया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन कसाना ने कहा की मोदी जी को जनता के सवालों का जवाब देना होगा कि अडानी ने भाजपा को पिछले 8 सालो में कितना चंदा दिया है।

एआईसीसी सदस्य व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि पूरे जिले में आम जनता के सवाल जैसे कि अडानी की कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ किसके हैं, अडानी 8 सालो में देश के अमीरों की सूची  609 नंबर से 2 नंबर पर कैसे आये, मोदी जी के साथ कितनी विदेश यात्रा जैसे सवालों का जवाब मोदी जी से देश की जनता जानना चाहती है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश प्रभारी हेवरन कसाना, एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, दया शंकर पांडेय, प्रदेश महासचिव सनी नागर जगपाल चौहान, लाला नागर, अरुण नागर आदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में मसाज थेरेपी के नाम पर अश्लील फोटो खींचकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, युवती फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय