Monday, April 21, 2025

हिमाचल घूमने गए मेरठ के लोगों का परिजनों से संपर्क कटा, रिश्तेदार परेशान

मेरठ। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही के बीच वहां घूमने गए शहर के कई लोग और उनके रिश्तेदार फंस गए हैं। रात से सभी से संपर्क कटने से परिजन परेशान हैं। इनमें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हैं। शहर निवासी पांच दोस्त भी फंसे हैं।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता की पुत्री आस्था अपने पति रजित और भाई सागर गुप्ता के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई थीं। रिश्तेदार गाजियाबाद निवासी जितेंद्र व उनकी पत्नी सुनिष्ठा और अनुज व उनकी पत्नी अनुज्ञा और जितेंद्र के पुत्र हिताष व ओवियन भी हैं। यह सभी हिमाचल प्रदेश की सिटी वैली में ठहरे थे। रात घर लौट रहे थे तो पता चला भारी बारिश के चलते आगे रास्ते बंद हैं।

ये सभी मनाली के होटल में रुक गए। रात नौ बजे के करीब सभी के मोबाइल बंद हुए तो परिजनों की परेशानी बढ़ गई। अजय गुप्ता ने हिमाचल के पुलिस महकमे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से संपर्क कर मदद मांगी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। कई मोबाइल टावर भी बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में अम्बेडकर जयंती के मौके पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय