Wednesday, May 14, 2025

नोएडा में घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा। थाना कासना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 10 हजार रुपए के ईनामी शातिर बदमाश को आज की गिरफ्तार किया है। इसके अन्य चार साथियों को पुलिस ने बीते वर्ष गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से यह फरार चल रहा था।
 

थाना कासना के प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि चोरी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी बदमाश अभिषेक उर्फ लुक्का पुत्र नेत्रपाल निवासी चिमावली, थाना एहमदगढ़, जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता सेक्टर-जू थाना दादरी उम्र करीब 20 वर्ष को आज थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से डाढ़ा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष इस बदमाश ने अपनें साथियों के साथ थाना क्षेत्र स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे 5 दिसंबर को थाना पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्त अभिषेक काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय