Friday, May 17, 2024

प्रधानमंत्री ने मन की बात में ई-संजीवनी का मंत्र दिया, पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी भारत जोड़ों यात्रा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव पचेंडा कला के प्राइमरी पाठशाला स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मन की बात के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीजेपी क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दर्जनों क्षेत्र वासियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी, मन की बात का का कार्यक्रम ई-संजीवनी पर आधारित रहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल भारत का सपना साकार किया है।आज सब्जी और फल बेचने वाले के पास भी पैसे लेने का डिजिटल माध्यम है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर तंज कसे कहा कि देश को कांटों के ताज पर रखने वाले आज खुद गुलाब की पंखुड़ियों का सिंहासन लगाकर घूम रहे हैं। 70 वर्षों तक देश में राज किया लेकिन देश को नहीं जोड़ पाए आज भारत जोड़ने की बात करता है अगर जोड़ना है तो पाकिस्तान आधारित कश्मीर को भारत में जोड़ें राहुल गांधी।

मुजफ्फरनगर के पचेंडा कला गांव में आयोजित के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम में आज के गांव पचेंडा कलां में सम्मानित गांव वासियों के साथ प्रधानमंत्री को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने जो डिजिटल भारत की कल्पना 2014 में जब देश के अंदर प्रधानमंत्री की सरकार बनी। तब से और आज के समय में एक बड़ा  परिवर्तन आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने हेतु देश के अंदर कैसे डिजिटल भारत के एक आम नागरिक तक पहुंचे चाहे वो ई-संजीवनी की चर्चा आज मन की बातें के कार्यक्रम में की, और कैसे यह संजीवनी आज उन लोगों की सेहत की चिंता करते हुए भारत के कोने-कोने से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।

उस पर प्रधानमंत्री ने विस्तार पूर्वक जिस प्रकार से लोगों के दिल में अपना स्थान बनाया है। उसका हम बहुत-बहुत अभिनंदन करते हैं। आज डिजिटल भारत उस स्तर तक पहुंचा है। कि एक गरीब पीड़ित शोषित वंचित व्यक्ति भी डिजिटल भारत की योजनाओं का लाभ लेते हुए सीधा सरकार और विकास की यात्रा से कनेक्ट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ों यात्रा राहुल गांधी कर रहे थे लेकिन 70 वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने राज किया और देश के अंदर कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं बन पाया। 2 संविधान दो प्रधान दो निशान लंबे समय तक जब तक उनकी सरकारें रही कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं था, हिस्सा होते हुए भी उसको अभिन्न अंग नहीं बनने दिया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब हमारी सरकार बनी उन्होंने धारा 370 और 35a हटाने की ओर कदम बढ़ाए और आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना करके देश के नागरिकों को सम्मानित करने का काम किया है आज उनसे पूछना चाहता हूं कि वह 70 वर्षों तक कहां थे कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की, वह उससे पहले कहां गई को इस बारे में सोचना चाहिए और विचार करना चाहिए।

बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे कांग्रेस के महा अधिवेशन पर टिप्पणी करते हुए कहा, वह तो दिख रहा है कि देश को कांटो के ताज पर 70 वर्षों तक रखने के बाद अपने लिए फूलों का सिंहासन लगाकर प्रियंका जी वहा घूम रही है। लोग उनसे जानना चाहते हैं। देश उनसे जानना चाहता है कि क्यों 70 वर्षों तक देश को कांटों के ताज पर रखा।

उन्होंने देश और हमारे देश के नागरिक चाहे वो किसान भाई हो वो लंबे समय तक जो अन्य देशों से आए वह नागरिकता नहीं पाए कश्मीर के लोग भारत का अभिन्न अंग नहीं बन पाए देश को विकास की राह में पीछे रखा उसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय