Sunday, April 13, 2025

कैम्प से सम्बन्धित राजस्व ग्राम के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दिन हो सुनिश्चित :- डीएम 

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि एवं राजस्व विभागों के द्वारा 04 दिसम्बर से 16 जनवरी 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इन कैम्पों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जायेगी जिससें किसानों को कृषि तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ बिना अभिलेखों के ही सीधे प्राप्त हो सकेगा साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त उन्ही किसानों को जारी की जायेगी जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होगी।

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि कैम्पों में अपना आधार कार्ड, आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल, एवं अपनी समस्त खतौनी ले जाकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवां ले। कैम्प में सर्वप्रथम कृषि विभाग के कर्मचारी द्वारा किसान का आधार व अन्य डाटा वेरीफाई किया जायेगा तत्पश्चात लेखपाल के द्वारा भूमि का डाटा वेरीफाई किया जायेगा। इन कैम्पों मे पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा फैमिली आई0डी0 भी बनायी जायेगी।

मुजफ्फरनगर में झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

डीएम मनीष बंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु कैम्पों की सूचना ग्राम प्रधानों को समय से उपलब्ध कराई जाए। सभी ग्राम प्रधान कैम्प से पूर्व सभी किसानों को अवगत कराकर अधिक से अधिक अपने ग्राम की फार्मर रजिस्ट्री आई॰डी॰ बनवाये। उन्होंने निर्देश दिए कि कैम्प से सम्बन्धित राजस्व ग्राम के समस्त कृषक की फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दिन सुनिश्चित हो। समस्त कैम्पों में सम्बन्धित ग्राम के पंचायत सहायक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कृषक बंधु आयोजित कैम्प का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में शराबी शख्स ने शादी के 8 साल बाद दहेज में मांगी 5 लाख रुपए व स्विफ्ट कार, मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय