Friday, April 18, 2025

अयोध्या के संत ने दिया राहुल को न्यौता, हनुमानगढ़ी परिसर में आकर रहे !

अयोध्या। मानहानि मामले में सजा होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता भी छीन ली गई। इसके बाद उनसे दिल्ली का सरकारी बंगला खाली करने को भी कह दिया गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के समर्थन में कई कैंपेन शुरू किए हैं। इसमें से एक मेरा घर राहुल गांधी का घर भी है।

इसी बीच अयोध्या में हनुमानगढ़ी से जुड़े एक संत ने राहुल गांधी को अयोध्या आकर रहने का ऑफर दिया है। अखिल भारतीय संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने कहा है कि अगर वह अयोध्या में आकर रहना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। वह आकर हनुमानगढ़ी परिसर में भी रह सकते हैं।

संजय दास ने कहा कि अगर आवास खाली करने के बाद राहुल गांधी के पास रहने की जगह ना हो तो उनके लिए हनुमान जी के दरबार के द्वार खुले हुए हैं। वह यहीं आकर रहें और हनुमान जी के दर्शन भी करें। संजय दास के इस बयान के बाद तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं।

वहीं जानकारों का कहना है कि यह भाजपा के लिए टेंशन की बात है। अयोध्या को भाजपा का बड़ा गढ़ माना जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा, हनुमानगढ़ी परिसर में कई आश्रम हैं।  राजनीति की बात करें तो इसे संजय दास का कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन माना जा रहा है जो कि भाजपा के लिए चिंता की बात है।

राम मंदिर के मामले से ही भाजपा का तेजी से उदय हुआ था। आज देश में राम मंदिर के नाम पर भाजपा वोट बटोरने का काम भी कर रही है। ऐसे में अगर इस नगरी में कांग्रेस को भी पनाह मिल जाती है तो इसे भाजपा के लिए झटका ही माना जाएगा।

यह भी पढ़ें :  सौरभ मर्डर केस : कातिल मुस्कान गर्भवती महिलाओं की बैरक में शिफ्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय