Friday, May 9, 2025

सौरभ मर्डर केस : कातिल मुस्कान गर्भवती महिलाओं की बैरक में शिफ्ट

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गत तीन मार्च को पत्नी मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। मामले का खुलासा 15 दिन बाद यानी 18 मार्च को होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से दोनो जेल में बंद हैं।

मुज़फ्फरनगर में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, रॉयल परिवार ने भी किया स्वागत, सुबह 6 बजे तक चला भंडारा

 

पति सौरभ की हत्या के मामले में मेरठ जेल में बंद कातिल मुस्कान को अलग बैरक में शिफ्ट किया है। मुस्कान की तबियत बिगड़ने पर उसका गत शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया गया था। मुस्कान की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से कातिल मुस्कान को यूपी जेल मैनुअल के मुताबिक गर्भवती उपचार दिया जा रहा है।
थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। प्रेमी युगल ने सौरभ की हत्या कर उसके शव के टुकड़ें कर ड्रम में डाल दिए थे और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को कोर्ट में 19 मार्च को पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से दोनों मेरठ जेल में बंद हैं। जेल में गुरुवार को मुस्कान की हालत खराब हुई। इसके बाद जेल में उसको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।

 

मोरना में हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

 

शुक्रवार को मुस्कान का मेरठ मेडिकल में अल्ट्रासाउंड हुआ था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मुस्कान के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट जेल पहुंच गई। जिसके बाद मुस्कान को गर्भवती महिलाओं की बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। इस बैरक के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती होती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि गर्भवती होने के चलते जेल मैनुअल के अनुसार मुस्कान को खानपान और सुविधा दी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय