Thursday, September 19, 2024

योगी के यहां MLA की स्थिति चपरासी जैसी, BJP MLA ने अपनी सरकार पर उठाये सवाल

गाजियाबाद। पुलिस पर अक्सर हमलावर रहने वाले लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के साथ अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विधायक ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री के यहां विधायकों की स्थिति चपरासी जैसी है। विधायकों की ‌क्या स्थिति होती है, पूरा प्रदेश जानता है।

वे शुक्रवार को लिंक रोड थानाक्षेत्र में रेप पीड़िता के घर पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए शाह‌ीन बाग यहां है, शहीदनगर और सीलमपुर सब वही है, यह दुखद घटना है, मैं राजनैतिक बात नहीं कर रहा लेकिन हम सच्चाई को नहीं कहेंगे तो बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचेगी, हम लोगों की बात, विधायकों की कैसी सुनी जाती है, ये पूरा प्रदेश जानता है। तकलीफ है, दुख है, विधायकों को वहां बेचारों को, चपरासी नह‌ीं समझा जाता है। वहां तीन चार अधिकारी उनको जैसा बता देते हैं और जो कोई बड़ी घटना से पता चल जाती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विधायक ने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की चापलूसी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन-चार अधिकारी मुख्यमंत्री को जाकर ऐसी वाहियात बातें बताते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं। अधिकारी कहते हैं मह‌ाराज जी पाकिस्तान में ये छपा है, लंदन में आपकी तारीफ छपी है। इसी नाते विधायक ने सूचना का बजट बढ़ने पर भी कटाक्ष किया। अधिकारी कानून-व्यवस्था का नाटक वहां जाकर करते हैं जबकि  हमारी बहन बेटियां घरों में ही सुरक्षित नहीं हैं। अधिकारी सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही बताते हैं, ये सारे वही अधिकारी हैं जो समाजवादी पार्टी में मलाई काटते थे।

मैं लगातार कहता आ रहा हूं, पुलिसिंग के नाम पर कमिश्नरेट सिस्टम बना था, इतने सारे आईपीएस अधिकारी आए हैं, मेरी एक आईपीएस अधिकारी से बात हुई, उसने कहा कि सबको लूटकर देना पड़ता है और वो ऊपर तक जाता है।

विधायक ने कहा है कि अधिकारी समाजवादी पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। दरिंदों के पैर में गोली क्यों लगती है, गोली सीधे सिर में लगे। अयोध्या जी में सपा का कार्यकर्ता दरिंदगी करता है, हर जगह वही है। कल कबाड़ी की दुकान से भी सपा के झंडे मिलने का आरोप भाजपा विधायक ने लगाया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय