Monday, April 21, 2025

प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पीड़िता ने बताई आपबीती

मेरठ। मेरठ में एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

मेरठ में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लोहिया नगर निवासी एक युवक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बंद मकान में ले गया और उसके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, एक कॉलोनी निवासी युवती के अनुसार, वह थाना क्षेत्र की अहमद नगर कॉलोनी निवासी नावेद पुत्र इकरामुद्दीन को जानती थी।

 

दो दिन पहले नावेद उसे बाइक पर बैठाकर घूमने के बहाने नूर नगर रेलवे स्टेशन के पास एक बंद मकान में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में शिक्षा की शक्ति से ही समाज में सच्चे परिवर्तन किए जा सकते हैं : डॉ. आरसी गुप्ता  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय