Wednesday, May 8, 2024

मोरना में चौरावाला के ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित, ग्रामीण इलाकों की योजनाओं की दी जानकारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। मोरना ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्माण कार्य सहित विकास के विभिन्न बिंदुओ पर तकनीकी जानकारी उपस्थित अधिकारियों द्वारा दी गयी। साथ ही दो करोड़ की विकास योजनाओं के प्रस्तावों को पास किया गया।

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार से सम्मानित प्रधान चौरावाला सर्वेश कुमार उर्फ वीरू का स्वागत किया गया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह, व्यक्तिगत शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिये पात्र व्यक्ति आवेदन करें। साथ ही विधवा पेन्शन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेन्शन, किसान सम्मान निधि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना, सभी सरकारी कागजात में नाम का पंजीकरण समान होना आवश्यक बताया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ग्राम उद्योग, स्व रोजगार, आंगनबाड़ी, प्राथमिक शिक्षा प्रसार, निपुण भारत अभियान, गाँव में स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण, वर्षा के पानी को एकत्र कर जल संरक्षण करने प्रत्येक गाँव में तालाबों की सफाई कर अमृत सरोवर तालाब की स्थापना करने के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लिखकर प्रत्येक पात्र परिवार को चिन्हित कर लें और समयानुसार पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं, जिससे उन्हें राजनीतिक व आध्यात्मिक फायदा मिलेगा। पात्र व्यक्तियों की एक डायरी बना लें। जिससे विभिन्न प्रकार की पेन्शन दिलाने में आसानी हो।

इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अर्जुन सिंह ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के उपरांत मिलने वाले सरकारी लाभ के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र सिंह, डॉ. सुनील कपूर ने पशुधन से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई। ब्लॉक मिशन प्रबन्धक सौरव कुमार ने ब्लॉक पर बने 56 महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जानकारी दी। एडीओ पंचायत योगेश दत्त त्यागी ने विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रधान रविन्द्र सिंह छोटा ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय