Thursday, June 27, 2024

देवबंद में विवाह समारोह में पहुंची महिला ने दुल्हे को बताया पहला पति,किया हंगामा,दूल्हा नई दुल्हन को लेकर हुआ फुर्र

देवबंद (सहारनपुर)। विवाह समारोह में पहुंची एक महिला ने दुल्हे को अपना पहला पति बताते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि तब तक दूल्हा अपनी नई दुल्हन को लेकर मौके से फुर्र हो चुका था। महिला के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता, भाई और बहनोई को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेना कोली निवासी मोहम्मद यूनुस के यहां उसकी बेटी समरीन से निकाह करने के लिए सहारनपुर निवासी जावेद बारात लेकर आया था।
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों को खाना लिया जा रहा था कि इसी दौरान कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची एक महिला ने अपने आप को दुल्हे जावेद की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसका नाम साजदा है और चार वर्ष पूर्व उसका निकाह जावेद के साथ हुआ था। इसी दौरान हंगामा होता देख जावेद अपनी नई दुल्हन को लेकर फुर्र हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में अपने आपको जावेद की पहली पत्नी बता रही साजदा ने बताया कि वर्ष 2020 में जावेद से उसका निकाह हुआ था। लेकिन शादी के छह माह बाद ही उनमें मनमुटाव हो गया। जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी।
उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि जावेद का यह दूसरा नहीं बल्कि तीसरा निकाह है। इससे पूर्व जावेद ने सहारनपुर की नूर बस्ती निवासी एक लडक़ी से निकाह किया था। लेकिन उसके परिजनों को जावेद के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर उन्होंने तभी फैसला करा लिया था। सारी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दुल्हा जावेद के पिता जहांगीर, भाई साकिब और बहनोई गालिब को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि साजदा और जावेद के परिजनों की के बीच समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय